Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर :SSP दलीप सिंह कुंवर ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड,एक हफ्ते में 11 पहुंचा आंकड़ा

Ad

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर में पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने की और अपने कार्यों का निर्वाहन करने वाले एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को जिले भर में थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज दोराहा सुरेंद्र कोरंगा चेकिंग में नहीं थे। जिसके चलते चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा को निलंबित कर दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डयूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर ऐसे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध,पांच राज्यों की सरकारें करेंगी इंवेस्टमेंट

यह भी पढ़े:बसंत विहार क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़,एसटीएफ को मिली करोड़ों की ट्रांजेक्शन

जानकारी के अनुसार जब यह अभियान चलाया गया तो दोराहा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही उनके द्वारा दी गई अपनी लोकेशन भी गलत पाई गई। जिस पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को देखते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े:पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, दो महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े:सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल,पहाड़ की सड़कों पर खुलेआम लोगों के साथ घूम रहा है तेंदुआ

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर पिछले एक हफ्ते में 11 पुलिसर्मियों को सस्पेंड कर चुके हैं। पुलिस कस्‍टडी से आरोपित के फरार होने व खनन में संलिप्तता पाए जाने पर एसएसपी ने काशीपुर आइटीआइ थाने के आठ व रुद्रपुर के आवास विकास चौकी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top