Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार में तीन युवकों ने कई बार किया किशोरी का यौन शोषण,तीनों गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: शहर से सटे गौलापार क्षेत्र से बेहद घिनौना मामला सामने आया है। कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। मामले में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल फरवरी से जुलाई के बीच का ये मामला है। जानकारी के मुताबिक गौलापार क्षेत्र की एक किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा बार बार दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। किशोरी के परिजनों ने चोरगलिया पुलिस से इस बारे में शिकायत की थी।

शिकायत कर परिजनों ने कहा था कि उनकी नाबालिग बेटी का काफी समय से यौन शोषण किया जा रहा है। इसमें तीन युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने किशोरी को बहला फुसला कर अलग अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

पुलिस जांच में आरोप सही साबित होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। चूंकि तीनों आरोपितों ने किशोरी के साथ गंदे काम को एक साथ अंजाम नहीं दिया इसलिए पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई है।

बता दें कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गौलापार के उमेश कुमार, कमल सिंह व चंद्र बहादुर को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top