Dehradun News

सुर्खियों में DIG खुराना का एक्शन, देहरादून में सात पुलिसकर्मियों को कर दिया सस्पेंड

Ad

File Photo

देहरादून: प्रदेश से लगातार पुलिसकर्मियों के निलंबन और ट्रांसफर संबंधी चर्चाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में ट्रैफिक ड्यूटी से गायब रहने पर यातायात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सात पुलिसकर्मियों में दो दरोगा भी शामिल हैं जिन्हे निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:कोहरे के चलते रोडवेज की दो बसों की आपस में हुई टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री हुए चोटिल

यह भी पढ़े:भीमताल रोड में स्थित चिल्ड्रन पार्क बनेगा हाईटेक, बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

जानकारी के अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगी हुई थी। इन सभी के ड्यूटी से गायब रहने की वजह से इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। यातायात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने शहर का औचक निरीक्षण किया तो सड़क पर जाम लगा हुआ मिला और सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले।

जिसके बाद यातायात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इन पुलिसकर्मियों में दरोगा अनूप सिंह, दरोगा द्वारिका प्रसाद, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल त्रिलोक और कांस्टेबल रणदीप कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़े:बागेश्वर की घटना से हैरान उत्तराखंड:9 साल के बच्चे ने चिढाया तो गुस्से में आकर कर दी हत्या

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:व्यापारी से रिश्वत लेना पड़ा महंगा,अधिकारी सस्पेंड,वीडियो कार्यालय पहुंची

बता दें कि दरोगा अनूप सिंह की ड्यूटी आराघर टी जंक्शन से फव्वारा चौक तक, दरोगा द्वारिका प्रसाद रिस्पना से विधानसभा तक की ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह प्रिंस चौक से दून चौक तक, कांस्टेबल राजपाल सीएम आवास गेट, कांस्टेबल भरत सिंह लॉर्ड वेंकटेश कट, कांस्टेबल रणदीप कुमार ओरिएंट चौक और कांस्टेबल त्रिलोक को आईजी कट के पास ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात किया गया था।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड बोर्ड में लगातार घट रही है प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या, विभाग ने जारी किए आंकड़े

यह भी पढ़े:उत्तराखंड रोडवेजकर्मी वेतन अगस्त से मांग रहे हैं लेकिन मिला केवल जनवरी का

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top