National News

कुलभूषण जाधव मामले में एक बार फिर पाक की पलटी ,पत्नी को मिलने की इज्जाजत

Ad

नई दिल्ली : सभी को चौंकाते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को ऐलान किया की वह पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मानवीय आधार पर उनकी पत्नी से मिलने की छूट देगा | जाधव को फांसी की सजा मिलने के दो हफ्ते बाद 25 अप्रैल को भारत ने जाधव के माता पिता के लिए वीज़ा की मांग की थी ताकि वह अपने बेटे से मिल सकें | विदेश मंत्रालय फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से दिए गए ऑफर पर विचार कर रहा है |

ADVERTISEMENTS Ad

18 मई को 10 सदस्यों वाली इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस की बेंच ने पाकिस्तान में जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी | पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा “पाकिस्तान की सरकार ने कमांडर कुलभूषण और उनकी पत्नी के बीच मुलाक़ात करने का फैसला किया है,यह फैसला मानवता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है “ | इस फैसले की एक लिखित कॉपी इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग को भेज दी गई है |

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा था कमांडर कुलभूषण जाधव उर्फ़ हुसैन मुबारक पटेल भारतीय नौसेना के कमांडर और रॉ के एजेंट हैं | जिन्हे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने 3 मार्च 2016 को अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने के दौरान पकड़ा | भारत लगातार पाकिस्तान की इन बातों का विरोध करता रहा है उसके मुताबिक जाधव एक बिजनेसमैन है जो ईरान में अपना काम करते हैं और पाकिस्तान ने उन्हे वहीँ से अगवा किया |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top