Sports News

ICC ने मोहम्मद नावेद और शाईमन अनवर बट पर लगाया लाइफ बैन, दोनों ने किया था मैच फिक्स

Ad

नई दिल्ली: आईसीसी के हवाले से फिक्सिंग को लेकर अपडेट आईं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूएई के दो क्रिकेटरों पर आजीवन बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि मैच फिक्सिंग करना आईसीसी के नियमों के अनुसार से एक कानूनन अपराध है। जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय खलाड़ी लिप्त पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आईसीसी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मोहम्मद नावेद और शाइमन अनवर बट को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया है। जिसके बाद उन पर लाइफ बैन लगा दिया गया है।

आईसीसी की मानें तो नावेद और अनवर को अक्टूबर 2019 में T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत आरोपित किया गया था। जिसके बाद यूएई में क्वालीफायर शुरू होने से कुछ दिन पूर्व ही उन पर बैन लगा दिया गया था।

इसके अलावा आईसीसी ने कहा है कि यह जोड़ी बैन रहेगी और जितने समय यह बैन चलेगा उसका पालन करना होगा। आपको बता दें कि दोनों ने 2019 टी20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान मैच फिक्सिंग की थी। क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने कहा कि दोनों को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top