Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड के कांस्टेबल ने छुट्टी के लिए लिखा पत्र और खुद ही कर दिए SSP के साइन, सस्पेंड

Ad

रुद्रपुर: पुलिस विभाग से एक बड़ा ही अलग मामला सामने आया है। दरअसल छुट्टी के चक्कर में एक कांस्टेबल सस्पेंड हो गया है। सिपाही ने छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखा मगर उसपर खुद ही एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद मामले की प्राथमिक जांच हुई और अब सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला रुद्रपुर पुलिस लाइन का है। बता दें कि पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार पिछले लगभग दस सालों से यहां पुलिस लाइन में तैनात हैं। अब हुआ ये कि बीती 29 मई को राकेश को घर में कुछ जरूरी काम था। जिसके लिए उसे छुट्टी चाहिए थी। सिपाही राकेश ने इसके लिए बकायदा एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा।

मगर उसने एसएसपी के पास जाए बिना खुद ही अवकाश स्वीकृति के लिए एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद सिपाही ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया। जब जीडी मुंशी को पत्र में किए गए साइन पर शक हुआ तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया।

बाद में जांच हुई तो पता चला कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। एसएसपी को रिपोर्ट मिली तो सिपाही राकेश को तत्काल रूप से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी दी और बताया कि सिपाही राकेश के छुट्टी के प्रार्थना पत्र में फर्जी हस्ताक्षर थे। विभागीय जांच के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि राजपत्रित अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top