Uttarakhand News

उत्तराखण्ड बड़ी खबर: बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काट उतारा मौत के घाट

Ad

बागेश्वर: यह समाज अपने पतन की ओर से है। ऐसा हम नहीं कह रहे है जो सामने आने वाली घटनाएं बोल रही है। जो बता रही हैं कि इस समाज में क्रोध ने जगह ले ही है। वो सभी रिश्तों पर भारी पड़ रहा है। रिश्तों और इंसानियत पर कलंक लग रहा है। बागेश्वर से आ रही एक खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया है। एक युवक ने मामलू विवाद में अपने पिता की कुल्हाडी से गर्दन काट मौत के घात उतार दिया। लोगों की सूचना के बाद घठना स्थल पर पहुंची पुलिस  ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाडी भी बरामद कर ली है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

परिवार में कोहराम मच गया है। इस व्यक्ति ने चंदन को नाम दिया और उसने दुनिया दिखाई वहीं बेटा उसका कातिल बना। इस तरह की बातें गांव में हो रही है। सभी कलयुग होने की बात कर रहें है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि इस तरह का बेटा होने से अच्छा है कि माता-पिता की कोई औलाद ही ना हो।

देवभूमि उत्तराखण्ड में पिछले 70 सालों से अपनी सेवा दे रहा है एक परिवार

पुलिस ने जानकारी दी कि मल्ला भिलकोट गांव निवासी रघुवीर सिंह पुत्र गुमान सिंह(68 वर्ष) अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ घर के आंगन में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। उसने बेटे चंदन सिंह(32 वर्ष) को गेहूं की मड़ाई में हाथ बंटाने को कहा। इतने में ही दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। पिता की बात ने चंदन को इतना क्रोधित कर दिया कि उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गर्इ। यह भी सामने आ रहा है कि मृतक का बेटा चंदन मानसिक रूप से कमदोर है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और हत्या की मुख्य वजह आरोपी से पूछ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top