Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम फिर से बदलेगा, 15 अक्टूबर से बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

Ad

Uttarakhand News: इस वर्ष गर्मी अक्टूबर तक देखी गई, लेकिन अब राहत वाली खबर सामने आई है 15 अक्टूबर से बारिश के बाद ठंड पड़ेगी. ऐसा हम नहीं ऐसा मौसम विभाग की तरफ से अपडेट मिला है. सुबह शाम अब धीरे-धीरे ठंड होने लगी है पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम अब ठंड हो रही है. पहाड़ों में सुबह-शाम लोगों ने अब स्वेटर पहनना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENTS Ad

15 अक्टूबर के बाद पूरे उत्तराखंड में अब मौसम साफ रहेगा, मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान में बदल रहने के साथ-साथ अब ठंड भी लगातार बढ़ती रहेगी, नैनीताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ देहरादून टिहरी उत्तरकाशी हरिद्वार जिले में हल्की बारिश भी हो सकती हैं. 15 अक्टूबर के बाद आपको मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा. वही पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

पर्वतीय इलाकों में हो सकती बारिश

पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है, पिथौरागढ़ और नैनीताल के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. आपको बता दें कि बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बीते दिनों बर्फबारी भी हुई, जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है. पहाड़ों में गिरी बर्फ का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है. 15 अक्टूबर के बाद ठंड लगातार बढ़ती जाएगी और लोगों के घर में कपड़े एक बार फिर से बाहर निकल जाएंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top