Uttarakhand News

बेटी ने बढ़ाया मान, पीसीएस-जे में हासिल की थी 72 वीं रैंक, बनेगी जज

Ad

देहरादून: एक बार फिर बेटी के परिश्रम ने राज्य का नाम रोशन किया है। पहाड़ की रहने वाली बेटी मध्य प्रदेश में जज बनेगी। इस बेटी ने एक बार फिर साबित किया कि अगर परिश्रम के रास्ते पर बहानों को कोई जगह नहीं दी जाए तो कामयाबी निश्वित रूप से मिलेगी। देहरादून सेलाकुई निवासी सौम्या सिंह का  मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुआ है। सौम्या ने अपने दूसरे प्रयास में पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है। सौम्या के चयनित होने पर परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सौम्या के पिता सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में बतौर सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की कामयाबी पर उन्हें फक्र है। सौम्या हमेशा से समाज के लिए कुछ करना चाहती थी,इसलिए उसने सविल की तैयारी करने का फैसला लिया। उसने अपने परिश्रम से अपने फैसले को सही साबित किया है।

max face clinic haldwani

सौम्या का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कसेरवा कला गांव की रहने वाले हैं। दो बहनों में बड़ी सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आगरा में हुई। वहीं से उन्होंने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। साल 2012 में उनके पिता का तबादला सेलाकुई में हुआ। सौम्या ने वर्ष 2017 में राजावाला स्थिति इक्फाई यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की। सौम्या की मां का नाम रेखा सिंह है और वह ग्रहणी हैं। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि मेहनत के साथ सकारात्मक सोच की काफी जरूरत होती है। सकारात्मक सोच से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़े:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top