Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, कोई भी सरकारी ऑफिस 3 मई तक नहीं खुलेंगे

Ad

कोरोनावायरस का आंकड़ा उत्तराखंड में 44 पहुंच गया है। रेड जोन देहरादून से सबसे ज्यादा 22 मामले सामने आए हैं। वहीं हरिद्वार 7 और नैनीताल 9 मामले सामने आए हैं। ये तीनों जिले रेड जोन के अंदर आते हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के तमाम सरकारी ऑफिस 3 मई तक बंद रहेंगे।  

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,60,685 हो गई। आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आयी। चीन में गत वर्ष दिसम्बर में पहली बार इस वायरस से संक्रमण का मामला सामने आया था। तब से इस वायरस से 193 देशों और क्षेत्रों में 2,334,130 से अधिक मामले सामने आये हैं। इन मामलों में से कम से कम 5,18,900 के बारे में माना जाता है कि वे अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। अमेरिका इस महामारी से अब सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका में 39,090 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 7,35,287 मामले सामने आये हैं। कम से कम 66,819 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top