CM Corner

उत्तराखंड: स्वरोजगार के सपनों को साकार करेगा HOPE पोर्टल,पंजीकरण शुरू

Ad

उत्तराखंड में स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार ने कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए होप पोर्टल शुरू किया है। इसका लक्ष्य प्रदेश के कुशल,अकुशल युवाओं की कौशल विकास की आवश्यकता तथा रोजगार की स्थिति से संबंधित डाटा बेस तैयार कर उन्हें कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सोलर व पिरूल परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि होप पोर्टल पर स्वरोजगार की सभी योजनाओं की सूचना अपलोड की जाए। एक प्लेटफार्म पर आने से लोगों को इन योजनाओं की जानकारी मिल पाएगी और इसका लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है हर बेरोजगार साथी अपना रोजगार प्रारम्भ कर सके। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए प्रत्येक जिले में एक महिला और एक पुरूष स्वरोजगार प्रेरक तैनात किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि किसान अपने उत्पादों की बिक्री के लिए निश्चिंत होना चाहिए। उनके उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था पर काम किया जाए। हॉर्टीकल्चर, पॉल्ट्री, मत्स्य, बकरी और भेड़पालन लाभदायक हो सकते हैं। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए. कोशिश की जाए कि अदरक, हल्दी आदि के बीज मांग के अनुरूप स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों। किसानों को उन्नतशील खेती का प्रशिक्षण बंद कमरों तक ही सीमित न रहे, यह प्रशिक्षण का लाभ खेतों तक पहुंचे। कृषि विज्ञान केंद्रों का अधिकाधिक उपयोग हो।

आवेदकों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए सारी जानकारी दें। इसमें ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था हो. विभिन्न व्यवसायों के प्रोजेक्ट किस प्रकार लाभकारी हो सकते हैं, इसके लिये संबंधित विभाग गाइडलाइन तैयार करें। जिला रोजगार समितियां आवेदकों की काउंसिलिंग भी करें. डीएम हर जिले में कुछ मॉडल प्रोजेक्ट स्थापित करें। बैंकों से समन्वय स्थापित किया जाए और ऋण प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जाए।

ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण

hope.uk.gov.in या मोबाइल पर होप एप डाउनलोड कर अपना ऑनलाइन अपना पंजीकरण करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top