Uttarakhand News

संभल कर करें अपनी यात्रा,बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ों से गिर रही है चट्टान

Ad

संभल कर करें अपनी यात्रा,बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ों से गिर रही है चट्टान

कर्णप्रयागः बदरीनाथ हाईवे से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। लेकिन इन दिनों बरसात में बदरीनाथ हाईवे बेहद खतरनाक बना हुआ है। यहां जगह-जगह पर पहाड़ों से चट्टान गिर रही है। जिससे यात्रियों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से करीब दो किलोमीटर दूर जोशीमठ की ओर चट्टान से मलबा गिरने से देर रात से मार्ग बंद है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शनिवार तड़के करीब 6.30 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिर गई। इससे हाईवे के दोनों तरफ कई गाड़ियां फंस गई।चट्टान गिरने से डेढ़ घंटे तक हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप रही। सूचना पर आलवेदर रोड परियोजना की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और करीब 8 बजे मलबा हटाकर गाड़ियों की आवाजाही शुरू की गई। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों कर्णप्रयाग के आसपास सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस दौरान सड़क के किनारे पहाड़ी खोदने से बारिश में ऊपरी भाग से चट्टानें धंस रही हैं।

बरसात में अक्सर बदरीनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड हो रहा है। इससे कई घंटों के लिए हाईवे बंद हो जा रहा है। और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। यात्रियों को बरसात में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top