Uttarakhand News

नए साल में नैनीताल फुल है, वहीं भीमताल से पर्यटक हुए नाराज

Ad

भीमतालः साल का अंत होने जा रहा है, तो वहीं पर्यटको को थर्टी फस्ट के लिए जहाँ नैनीताल पहुंच रहे है। इसी बीच होटलों में कमरें ना मिलने से परेशानी सामने आ रही है। जहाँ नैनीताल में पर्यटको की भीड़ लगी है । तो वही भीमताल में एक दम अलग नजारा है ।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल और नौकुचियाताल में ये अलम देख कर लगता है की शायद ही कोई यहाँ रूकना चाहता है । भीमताल और नौकुचियाताल के व्यवसायी लोगो की माने तो रविवार तक केवल 45% ही होटल बुक करे गये है । मायूस व्यवसायों को अब केवल सोमवार यानी थर्टी फस्ट के दिन की ही आस बाकी है । नये साल से पहाड़ों को उम्मीदें है।

खबर के अनुसार भीमताल और नौकुचियाताल में फिर से पैराग्लाइडिंग चालू करने की बात कही जा थी लेकिन प्रशासनकी लेट लतिफि के चलते वो शुरू नहीं हुई। अगर ये कदम थर्टी फस्ट से पहले उठाया जाता तो शायद पैराग्लाइडिंग के बहाने ही पर्यटकों का रूख भीमताल की ओर मुड़ते ।

नौकुचियाताल होटल रामा ग्रुप से जुड़े आशु पाठक ने बताया कि शहर में साहसिक खेलों के बंद होने से सैलानियों की संख्या कम हुई है । वहीं भवाली के होटल व्यवसाय राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी इस साल थर्टी फर्स्ट में सैलानी घूमते नहीं पहुंचे, जिससे व्यवसाय मंदा पड़ा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top