Dehradun News

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, देहरादून की सीमाओं पर होगी रैंडम सैंपलिंग

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस की वैक्सीन के आने के बाद लगा था कि देश जल्द इस बीमारी को पीछे छोड़ देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर कोरोना वायरस के आंकड़े पिछले साल की तरह बढ़ने लगे। कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने प्रशासन को प्लान बी बनाने में मजबूर कर दिया है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक ली थी और कोरोना वायरस के मामलों को रोकने हेतु सुझाव मांगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

अब जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर कोरोना वायरस के रोकधाम के लिए कदम उठा रहा है। देहरादून में पहले की तरह रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को इस संबंध में जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिन राज्यों में कोरोना वायरस के मामले ज्यादा आए हैं वहां से देहरादून पहुंचने वालों पर नजर रखी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 23653 लोग रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल संक्रमण के सक्रिय मामले 288394 हैं। बीते 24 घंटों में 188 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 159558 हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक 20 मार्च तक कुल 232431517 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top