Uttarakhand News

बढ़ते-बढ़ते उत्तराखंड में 113 हो गई है कोविड19 की संख्या, दो मामले अभी सामने आए

Ad

बढ़ते-बढ़ते उत्तराखंड में 113 हो गई है कोविड19 की संख्या, दो मामले अभी सामने आए

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। अभी-अभी अपडेट मिला है कि नए मामले उत्तरकाशी और हरिद्वार जिले के हैं। उत्तरकाशी निवासी युवक दिल्ली से 16 मई को लौटा था तो वहीं हरिद्वार रुड़की निवासी युवक मुंबई से लौटा था।राज्य में कोरोना वायरस का आंकड़ा अब 113 हो गया है। राज्य में 52 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। मंगलवार को 16 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना मुक्त जिलों की संख्या घटी

उत्तराखंड के 9 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। मंगलवार को दो नए जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। इस लिस्ट में चमोली, और बागेश्वर शामिल था। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला 15 मार्च को आया था। अब राज्य में चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ ही ऐसे जिले हैं जहां कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। टोटल लिस्ट पर नजर डाले तो अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 02,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 47,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 08, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 23,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 04, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 23 और उत्तरकाशी 3 , चमोली 1 और बागेश्वर दो मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,750 हो गई है। इनमें से 61,149 सक्रिय हैं, 42,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,303 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top