Uttarakhand News

राहत भरी खबर, आज उत्तराखंड में 172 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 118 मामले सामने आए हैं। वहीं 172 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी लेकिन इस महामारी ने 4 मरीजों की जान भी ले ली। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या अब 7183 हो गई है। इस बीमारी को हराने वालों की संख्या 4168 है। फिलहाल राज्य में 2897 मरीज कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में सबसे ज्‍यादा देहरादून में 55, नैनीताल में 34 मामले सामने आए। जबकि टिहरी और ऊधम सिंह नगर में पांच – पांच, पौ़ड़ी में चार, हरिद्वार में छह, अल्‍मोड़ा व रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और बागेश्‍वर, चमोली और उत्‍तरकाशी में एक-एक मामले सामने आए।

 शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती देहरादून निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती  किया गथा था। मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजि‍टिव आई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उत्तराखंड में 38 लोग राज्‍य से बाहर जा चुके हैं। वहीं, 80 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top