Dehradun News

उत्तराखंड में बारिश और औलावृष्टि का दौर शुरू होगा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पाकिस्तान में बिगड़ा मौसम तो उत्तराखंड में भी जारी हो गया भारी बारिश का अलर्ट
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। वीकेंड पर लोगों को गर्मी ने परेशान किया लेकिन एक बार फिर बारिश व औलावृष्टि का दौर शुरू होने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि के अलावा तेज गर्जना के साथ बिजली चमक सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने का अनुमान जताया गया है। वहीं मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। इसके अलावा ऊंचे हिमालय वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में नौ मई तक बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top