Uttarakhand News

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Ad

देहरादून: सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं शनिवार को देहरादून के विकासनगर से एक सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है। जहां हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ, जब कार दून की तरफ आ रही थी। हादसे के दौरान कार में कुल पांच लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अब एक आई डोनर चार लोगों की ज़िंदगी करेगा रोशन,एम्स ऋषिकेश के खाते में जुड़ी बड़ी सफलता

यह भी पढ़े: देर रात नैनीताल के ब्रिटिशकालीन मैलरोज कोठी में लगी भीषण आग, दो घंटे तक इलाके में अफरातफरी

विकासनगर कोतवाली को शनिवार को सूचना मिली कि स्माइल स्टोर के सामने एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद चीता पुलिस, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर को मौके पर भेजा गया। इस दौरान घटनास्थल का मौका मुआयना कर पता चला कि एक ऑल्टो कार देहरादून की तरफ से आ रही थी, जिसमें कुल पांच लोग सवार थे।

गाड़ी इस्माइल स्टोर के पास हरबर्टपुर में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे सभी सवार गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से कराह रहे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की शिनाख्त सुरेंद्र रावत और जनक सिंह तोमर के रूप में हुई। दोनों विकासनगर के रहने वाले थे।

वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की पहचान मनोज पुत्र चेत सिंह, जवाहर सिंह पुत्र अतर सिंह और दलबीर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सभी का लेहमन अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी के परिजनों को अवगत कराया गया और वे अस्पताल पहुंचे। मृतकों का पंचायतनामा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड की अमृता ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाए 99.99 प्रतिशत अंक, जापान से मिली है स्कॉलरशिप

यह भी पढ़े:शर्मनाक:दहेज पाने के लिए पत्नी के वीडियो दोस्तों को दिखाता था पति,पुलिस ने दर्ज किया मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top