Uttarakhand News

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश के आसार

नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सात व आठ जुलाई संभावित डेट
Ad

देहरादून: इन दिनों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश भर में गर्मी ने अपना कहर बरपाया हुआ है। लेकिन अब माना जा रहा है कि गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान इसी ओर इशारा करता है। दरअसल विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अनुमान लगाया गया है। करीब 6 जिलों के लिए आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से 4 मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे गर्मी के लिहाज से ज्यादा अच्छे नहीं हैं। अगले 24 घंटे में गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने ये भी कहा है कि शुक्रवार को तापमान बेहद ज्यादा रह सकता है। इसके लिए बकायदा रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में बारिश हो सकती है। जबकि 1 और 2 मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top