Nainital-Haldwani News

सोमेश्वर से पढ़ाई के लिए हल्द्वानी पहुंचे, अब नौसेना में ऑफिसर बने यमन पांडे…पूरा हुआ सपना

Ad

अल्मोड़ा: हमारे पहाड़ के बच्चे जब जब अपने मेहनत, अनुशासन और लगन के बलबूते एक मुकाम पाते हैं, तो पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ जाती है। इस बार फिर अल्मोड़ा की चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, सोमेश्वर तहसील के गांव में रहने वाले यमन पांडे का चयन भारतीय नौसेना में रैंक ऑफिसर पद पर हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत मनान के भाटनयाल ज्यूला गांव के रहने वाले यमन पांडे ने अपनी मेहनत के साथ भारतीय नौसेना में रैंक ऑफिसर पद पर चयनित होने का कमाल किया है। यमन के पिता ललित मोहन पांडे भी भारतीय सेना में है। बता दें कि यमन के दादा बाल दत्त पांडे बिजली विभाग में कार्यरत थे।

यमन की सफलता की यात्रा की बात करें तो उन्होंने अल्मोड़ा से हल्द्वानी आकर पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स ऑनर्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। यमन का हमेशा से भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का मन था। वह अपने पिता की तरह ही देश की सेवा कर सकेंगे। पूरे परिवार और हल्द्वानी व अल्मोड़ा में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top