Uttarakhand News

उत्तराखंड में अजब प्रेम की गजब कहानी,असली MBBS के छात्र का पैसों के लिए नकली काम

Ad

Uttarakhand news: Dehradun news: प्यार अंधा होता है, यह बात तो हम सब जानते ही हैं। इसी प्यार के अंधेपन में लोग अक्सर अजीबोगरीब कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां एक प्रेमी युवक अपने प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए मुन्नाभाई बन गया। प्रेमी युवक राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। युवक तब पकड़ में आया जब परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगर प्रिंट मैच करवाए।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा

रविवार को राजा रोड स्थित श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा थी। आरोपित युवक किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। जब परीक्षा नियंत्रक अरुण सक्सेना ने बायोमेट्रिक मशीन पर उसके फिंगर प्रिंंट मैच करवाए तो वह उस परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट से नही मिले। तो अरूण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

साल 2022 में उसने नीट की परीक्षा पास की

पुलिस की पुछताछ में पता चला कि आरोपित युवक का नाम देव प्रकाश निवासी ग्राम गिरधर घोरा, पोस्ट चितलनाना, जिला सांचौर, राजस्थान का रहने वाला है। और जिस परीक्षार्थी के नाम पर वह परीक्षा देने आया था, वह रुद्रपुर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज पाली (राजस्थान) में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। और साल 2022 में उसने नीट की परीक्षा पास की थी। सितंबर 2022 में वह घूमने के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और केदारनाथ आया था, इसी दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई। बातचीत के दौरान मयंक ने उसको बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करना तो चाहता था। लेकिन वो पढ़ाई में बहुत कमजोर है जिसके चलते वह परीक्षा पास नही कर पा रहा है।

दो लाख रुपये देने का वादा किया

मयंक ने देव को उसके बदले नीट की परीक्षा देने की बात कही और इसके लिए उसे दो लाख रुपये देने का वादा किया। देव पढ़ाई के साथ प्रेमिका के खर्चे सहन नहीं कर पा रहा था, इसलिए वो मयंक की बातों पर आ गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top