Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में कम होगा प्रदूषण, सरकार का इलैक्ट्रिक बस चलाने का प्लान !

Ad

देहरादून: प्रदेश में प्रदूषण को कम करने के लिए नई पहल की शुरूआत होने वाली है। इस पहल की तरफ  परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने इशारा किया है। उन्होंने कहा कि  राज्य में प्रदूषण को कम करने के लिए बिजली से चलने वाली बस चलाने की योजना तैयार की जा रही है। इस पहल से ईधन भी बचाया जा सकेगा। बता दे कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बिजली से चलने वाली बस चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के पंजीकरण वाहने की जांच की जाएगी। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें इस तरह के प्रयास करने जरूरी है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। इसके लिए सरकार अभियान चलाएगी।  भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में पत्रकारों से बात करेत हुए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि विभाग 15 वर्ष से अधिक आयु के वाहनों के पुन: रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के विषय पर विचार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही नए सिरे से मानक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसी को परेशान करने की नहीं है लेकिन वातावरण दूषित न हो, इस विषय में सोचना सबकी जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उन्होंने वाहन बेचने वाली एजेंसियां पर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि एजेसिया विभाग की कैशलैस से दूर भाग रही है।  इस समय अधिकांश एजेंसियों में कार्ड पेंमेंट से वाहन लेने पर दो प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा है कि सरकार और विभाग की कैशलैस व्यवस्था को बढ़ाना चाहता है। इस तरह की बातें सामने आ रही हैं कि वाहन बेचने वाली एजेंसियां कार्ड पेमेंट पर दो प्रतिशत शुल्क वसूल रही हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित इस संबंध में लिखित शिकायत कर सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर एजेंसियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top