National News

गोवा में भाजपा की होगी सरकार ! सीएम होंगे मनोहर पर्रिकर !

Ad

नई दिल्ली- गोवा में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने  इस्तीफा दे दिया है। गोवा में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने एकमत से मनोहर पर्रिकर को वापस लाने का प्रस्ताव पास किया है। विधायकों की मांग है कि मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने की कोशिश होनी चाहिए। 40 सीटों वाली गोवा विधान सभा में कांग्रेस को 17 और बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी को 3, गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 3, एनसीपी को 1 और निर्दलीय को तीन सीटे में हैं। एमजीपी नेता सुदीन धावलीकर ने कहा कि गोवा के विकास और बेहतरी के लिये वे बीजेपी को समर्थन देने का फैसला लिया है। उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाने का सर्मथन किया। मीडिया में आ रही खबर की माने तो  गोवा फॉरवर्ड के प्रमुख विजय सरदेसाई भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। वहीं बीजेपी की अन्य से बातचीत जारी है। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए विधायकों को खरीद रही है। कांग्रेस ने कहा है कि एक बार उन्हें दूसरे विधायकों को समर्थन पत्र मिल जाए और विधायक दल का नेता चुन लिया जाए फिर वो राज्यपाल के पास जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top