National News

सीएम योगी ने अखिलेश यादव की योजना बंद की , राहुल गांधी ने महान कदम बताया

Ad

लखनऊ: सीएम योगी का अखिलेश सरकार की कई योजना पर प्रहार जारी है। अब सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू की कई लेपटॉप वितरण योजना को बंद कर दिया है और उनके इस फैसले का विरोधी दल विरोध कर रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले को ‘महान कदम’ बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अखिलेश की एक और योजना पर चलाई CM योगी ने कैंची, राहुल ने बताया

राहुल गांधी ने UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना को बंद करने के कदम को लेकर योगी पर निशाना साधते हुए  कहा कि  अगली बार सभी अस्पतालों को बंद कर दिए जाने से और अधिक धन बचाया जा सकता है। राहुल ने टि्वटर पर कहा, ‘महान कदम मुख्यमंत्री योगी-अगली बार आप सभी अस्पतालों को बंद कर कुछ और अधिक धन बचा सकते हैं।’ उन्होंने उत्तर प्रदेश के बजट में शिक्षा फंड और लैपटॉप योजना पर आदित्यनाथ के कैंची चलाने पर एक रिपोर्ट भी टैग की। दरअसल, अखिलेश यादव की SP सरकार ने मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना की शुरुआत की थी। सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। अब राज्य अपने ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के मुताबिक छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप देने की योजना शुरु करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top