Sports News

पिथौरागढ़ के बृजेश टम्टा दूसरी बार बने एशिया यूथ चैंपियन, भारत को दिलाया एक और गोल्ड

Ad

Asia Youth Champion: Brijesh Tamta India: Indian Boxer: Pithoragarh Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमी उत्तराखण्ड के युवाओं ने खेल क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान दलाई है। स्थानीय प्रतियोगिताओं से लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी यहाँ के युवाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई मंचों पर प्रदेश का परचम लहराया है। क्रिकेट से लेकर बॉक्सिंग में भी युवाओं को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। आज हम आपको एसे ही एक युवा की सफलता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कजाकिस्तान में आयोजित यूथ एशिया चैंपियनशिप की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की है। हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ के ब्रिजेश टमटा की।

दूसरी बार बने एशिया यूथ चैंपियन

बता दें कि ब्रिजेश टमटा मूल रूप से जिला पिथौरागढ़ के जगतड़ गाँव के रहने वाले हैं। ब्रजेश के पिता फकीर राम एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। ब्रिजेश ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को बॉक्सिंग में गोल्ड जिताया है। भारत को गोल्ड जिताकर ब्रिजेश दूसरी बार बॉक्सिंग में एशियन चैंपियन बन चुके हैं। बता दें कि ब्रजेश वर्तमान में खेलो इंडिया सेंटर देवसिंह मैदान में निखिल महर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। ब्रिजेश को यह सफलता 48 किलोग्राम भार वर्ग बॉक्सिंग में मिली है। ब्रिजेश द्वारा दूसरी बार एशिया यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर जिला क्रिड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी खुशी जताई है।

सभी मुक्केबाजों को किया ढेर

ब्रिजेश ने क्वार्टर फाईनल में उजबेकिस्तान के बॉक्सर सेफिद्दीन को हराया था। फिर उसके बाद उन्होंने सेमिफाईनल में किर्गिस्तान के तालाईबेक उलू इसूर को मात दी। फाईनल में ब्रिजेश का मुकाबला तजाकिस्तान के बॉक्सर मुमिनोव मुइनखोजा से हुआ। ब्रिजेश ने मुमिनोव को फाईनल मुकाबले में हराकर भारत को गोल्ड जिताया। ब्रिजेश की यह सफलता उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो बॉक्सिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। एसी सफलताओं की खबरों से ना केवल युवाओं को प्रेरणा मिलती है बल्कि उन्हें अपना सपना पूरा करने वालों के संघर्श से सफलता तक का मार्गदर्शन भी मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top