Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से उत्तराखंड बाहर,रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हराया

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड का सफर हार के साथ खत्म हुआ है। अंतिम मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को सुपर ओवर में हराया। सुपर ओवर में छत्तीसगढ़ ने एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए थे। जवाब में उत्तराखंड की टीम केवल 3 रन बना पाई। उत्तराखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 मुकाबलों में से केवल एक में जीत हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

आखिरी मुकाबले के हाल पर नजर डाले तो उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी में जयबिष्टा ने सर्वाधिक 60 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से सौरभ मजुमदार ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 80 रनों की भीतर टीम के 5 विकेट गिर गए थे। विशाल सिंह और अजय मंडल की शानदार पारी ने छत्तीसगढ़ को मुकाबले में वापस ला दिया। दोनों के बीच छठें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। इसी के बदौलत छत्तीसगढ़ मुकाबले को टाई कराने में कामयाब हुआ।

उत्तराखंड की ओर से गेंजबाजी में अग्रिम तिवारी, मंयक मिश्रा और आकाश ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं दीक्षांशु नेगी को एक विकेट मिला। सुपर ओवर में उत्तराखंड के लिए आकाश ने गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरी गेंद पर विशाल सिंह को पवेलियन भेज दिया था लेकिन इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने 15 रन बना डाले। जवाब में उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज जय बिष्टा और कुनाल चंदेला केवल 3 रन बना पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top