Uttarakhand News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, कांग्रेस ने दिया निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन

Ad

Haldwani News: स्वराज आश्रम हल्द्वानी मे जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहन विचार मंथन किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में छात्र नेताओं और विभिन्न छात्रसंघों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस ने हमेशा छात्रों की आवाज को मजबूती देने के लिए छात्रसंघों को मजबूत करने का कार्य किया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ी गयी है। छात्रसंघ अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी छोटे भाई संजय जोशी ने लंबे समय से एनएसयूआई की मजबूती के पूरी ईमानदारी से कार्य किया जिसके फलस्वरूप आज कांग्रेस ने भाई संजय जोशी को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने कहा कि इस बार का छात्रसंघ चुनाव सत्ताबल और छात्र एकता के बीच है। संजय जोशी छात्र एकता का पर्याय बन चुका है। कई पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी उसे अपना आशीर्वाद दे चुके है। जीत छात्र एकता की होगी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि इस बार कांग्रेस एम.बी.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को अपना समर्थन दे रही है। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रत्याशी (UR) पद पर सुजल सचिन तथा अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को अपना समर्थन देकर छात्रों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी तय की है और इसलिए आज स्वराज आश्रम में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की गई।


निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संजय जोशी और एनएसयूआई विश्वविद्यालय (UR) प्रत्याशी सुजल सचिन को हेमन्त बगडवाल, मलय बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, पार्षद राधा आर्य, प्रीति आर्य, जगमोहन बगडवाल, गोविंद बगडवाल, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, इंदरलाल आर्य, मोकिन सैफी, हेमन्त पाठक, कमल मेहता, एडवोकेट पारितोष, कैलाश साह, राजू रावत, सुरेंद्र नगरकोटी, विशाल भोजक, गुड्डू सम्मल, शैलेंद्र दानु, त्रिलोक कठायत, सूरज बिष्ट, नाजिम अंसारी, लाल सिंह पवार, करन अरोड़ा, राजा फ़र्श्वन, जिज्ञाशू भट्ट, बबलू बिष्ट, महेश कांडपाल, इशरत अली आदि ने अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top