Uttarakhand News

अपराधी अब नहीं बचेंगे,जनता की सुरक्षा के लिए अति संवेदनशील इलाकों में लगेंगे CCTV

Ad

देहरादून: दून पुलिस जिले में ऑपरेशन थर्ड आई शुरू करने जा रही है। शुक्रवार से अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के तहत थाना प्रभारी 15 दिनों तक ऐसी जगहों को चिह्नित करेंगे जो क्राइम के लिहाज से अति संवेदनशील हैं। ऐसी जगहों पर जनता और जन प्रतिनिधियों की मदद से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को दी जाएगी। हर थाना प्रभारी को जन सहयोग से अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने का टास्क दिया गया है। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तो अपराधी क्राइम को अंजाम देने के बाद बच नहीं सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उर्वशी रावत ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन,अंग्रेजी विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा की उत्तीर्ण

यह भी पढ़े: उत्तराखंडवासियों के प्याज और आलू ने निकाले आंसू, दोगुने दाम बढ़ा रहे हैं चिंता

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। अगर हर थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो अपराधी तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी पर भी विशेष फोकस रहेगा। इसमें नाइट विजन, आईपी कैमरा और कैमरों का बैकअप कम से कम एक महीने का होगा। उन्होंने कहा 15 दिन तक चलने वाले अभियान के बाद एक मॉक ड्रिल भी होगी। अभियान की मॉनिटरिंग खुद डीआईजी करेंगे।

बता दें क्षेत्र के थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से व्यापार मंडल और रेजीडेंट वेल्फेयर सोसायटी से अनुरोध कर के ज्यादा से ज्यादा कैमरे लगवाने का प्रयास करेंगे। ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। पिछले दिनों तहसील चौक पर एक महिला के साथ लूट हुई थी। इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़े:HPMI संस्था के खेती के फॉर्मूले से हल्द्वानी के किसानों के बदलेंगे दिन, दोगुनी कमाई का सपना होगा साकार

यह भी पढ़े:खुशबू ने नेट परीक्षा पास कर किया नैनीताल शहर का नाम रोशन, पिता पेशे से हैं टेलर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top