Dehradun News

उत्तराखंड में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने लगा है। बारिश को लेकर 7 जिले में 24 सितंबर तक अलर्ट जारी है। इसी बीच मसूरी से एक घटना सामने आई है। बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन हो गया। इस वजह से सड़क बन्द हो गई और फिर दोनों तरफ जाम लगा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top