Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड:पिता ने मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया,कृतिका ने 93.3 प्रतिशत लाकर संघर्ष को दिया तोहफा

Ad

UK Board Result: Government School Students Success: Kritika Sharma:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों से सफलता की कई खबरें सामने आई। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन से उनके परिजनों के साथ शिक्षकों को भी काफी खुशी हुई थी। सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन और सफलता प्रतिशत ने उत्तराखण्ड के सरकारी विद्यालयों के शिक्षा स्तर का भी परिचय दिया। इनमें से कई छात्र एसे थे जिन्होंने अपने परिवार की विशम परिस्थितियों का सामना करा और परिक्षा में भी सफलता प्राप्त की। एसी ही एक होनहार बेटी की सफलता के बारे हम आपको आज बताने जा रहे हैं।

पिता करते हैं मजदूरी

हम बात कर रहे हैं लालकुआँ निवासी कृतिका शर्मा की। कृतिका ने उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं की परिक्षा में 93.30 प्रतिशत प्राप्त कर अपने परिवारजनों का मान बढ़ाया है। बताते चलें कि कृतिका एक गरीब परिवार की बेटी हैं। कृतिका के पिता मजदूर हैं। बचपन से ही मुश्किलों के बीच बड़ी हुई कृतिका के इरादे हमेशा से मजबूत रहे हैं। अपने मजबूत इरादों और एकाग्रता से 10वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली कृतिका पर उनका परिवार गर्व कर रहा है। कृतिका ने भी अपनी उपलब्धी का सारा श्रेय अपने परिवार के धैर्य और प्रोत्साहन को दिया है।

10वीं की परीक्षा में प्रदर्शन

बात करें कृतिका के प्रदर्शन की तो कृतिका को 10वीं की परीक्षा में 500 में से 466 अंक प्राप्त हुए हैं। कृतिका को हिन्दी में 91, इंग्लिश में 87, गणित में 98, विज्ञान में 94, रिचटेल में 96 और सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त हुए हैं। कृतिका के इस प्रदर्शन से उनके शिक्षकों के चेहरे पर गर्व साथ ही पिता की आँखों में खुशी के आँसू दिखाई देते हैं। अपने मजदूर पिता के विश्वास को बढ़ाकर सभी युवाओं को प्रेरणा देने वाली बेटी के जज़्बे को नमन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top