Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: आपके घर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आएगी, धरने पर कर्मचारी

Ad

हल्द्वानी: शहर के घरों से कूड़ा उठाने का सिलसिला एक बार फिर थमने जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कार्मिक नगर निगम हल्द्वानी से कई पहलुओं पर नाराज़ हैं। बता दें कि नाराज़गी इस हद तक पहुंच गई है कि रविवार को संघ द्वारा निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद करने की धमकी भी दे डाली।

ADVERTISEMENTS Ad

संघ के कर्मचारी पिछले कुछ समय से निगम से उनकी छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की गुज़ारिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मैजिक जिनी स्मार्टटैक सॉल्यूशन कंपनी के सफाई कर्मी सोमवार से नगर निगम में धरना देना शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरा उत्तराखंड रोडवेज, लंबी ड्यूटी लगवाने के लिए रिश्वत का सहारा, ऑडियो वायरल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवा कलाकारों ने रौशन किया राज्य का नाम, चित्रकारी में बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

आपको बता दें कि मैजिक जिनी स्मार्टटैक सॉल्यूशन कंपनी नगर निगम हल्द्वानी से अनुबंधित है। यही कंपनी निगम के लगभग 25 वार्डों के घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करती है। इस दौरान कंपनी की करीब 32 गाडियां काम करती हैं, जिसके द्वारा तकरीबन 78 हज़ार घरों का कूड़ा उठाया जाता है।

छह सूत्रीय मांगों में कर्मी बोनस, ईएसआई, सात तारीख को वेतन देने, वेतन भत्तों में अलाउंस जोड़ने, कर्मचारियों को सैनेटाइजर देने की मांगें शामिल हैं। रविवार को ही एक बैठक हुई जिसमें देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े इन कर्मियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: घर के आंगन से महिला को उठा ले गया गुलदार, घर के समीप मिला महिला का शव

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का अंशुल करेगा दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व,MMA फाइट के लिए हुआ चयन

रविवार को संपन्न हुइ इसी बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में यह तय हुआ कि सोमवार से कूड़ा कलेक्शन का काम बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि सोमवार से पूरी तरह कूड़ा कलेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

नगर निगम हल्द्वानी के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने मामले के बारे में कहा कि इस तरह की हड़ताल या प्रदर्शन की कोई भी जानकारी उन्हें या निगम को नहीं दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जवाब-तलब कंपनी के प्रबंधकों से किया जाएगा ना कि कर्मचारियों से।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या,छोटे बेटे ने संपत्ति के लालच में रेता गला

यह भी पढ़ें: जनता से जो वादा किया था वो कर रहे हैं DGP अशोक कुमार,एक ई-मेल से नप गए चौकी इंजार्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top