Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सिर्फ 50 हजार रूपये में बिक गया अधिकारी, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Ad

Haldwani news: Corruption news: हल्द्वानी शहर में रिश्त और घूसखोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस टीम ने 50000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ( Officer arrested for taking bribe )

ADVERTISEMENTS Ad

इतन रूपये की कर रहा था मांग

शिकायतकर्ता ने दिनांक 20.05.2024 को एक शिकायती पत्र सतर्कता अधिष्ठान, सैक्टर हल्द्वानी, नैनीताल कार्यालय में इस आशय से दिया कि वह डी श्रेणी का ठेकेदार है और उसके द्वारा विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम सेलसिया में लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल की योजना के अन्तर्गत गत वर्ष में लगभग 450 मीटर के दस लाख रूपये लागत के गूल के निर्माण का ठेका लिया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लघु सिंचाई खण्ड द्वारा दो किस्तों में किये गये भुगतान नौ लाख पचास हजार के भुगतान करने की एवज में कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ती उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। ( vigilance team arrested Executive engineer)

ऐसे हुआ गिरफ्तार

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 22-05-2024 को कृष्ण सिंह कन्याल, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग, खण्ड नैनीताल को सीजन रिजार्ट कालाढुंगी परिसर से शिकायतकर्ता से 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा । ( vigilance team arrested Executive engineer of irrigagation department for taking bribe)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top