Nainital-Haldwani News

बारिश की वजह से हल्द्वानी आना-जाना मुश्किल! खतरा बना शेरनाला

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल और खासकर हल्द्वानी आने वाले ऐसे यात्री जो खटीमा या सितारगंज से चोरगलिया होते हुए यहां आना चाहते हैं, उनके लिए बेहद जरूरी सूचना है। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से हल्द्वानी आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। हल्द्वानी- चोरगलिया- सितारगंज मार्ग पर पड़ने वाला शेरनाला उफान पर है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें के इस मार्ग पर उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी चलती हैं। साथ ही काफी सारे यात्री भी इसी मार्ग से आना-जाना पसंद करते हैं। मगर बारिश के बाद भारी मात्रा में पहाड़ों से पानी सड़क पर आने से नाला उफान पर आ गया है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। ताज्जुब की बात है कि लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे हुए हैं। जो लगातार लोगों से नाला नहीं पार करने की अपील कर रहे हैं। मगर इसके बावजूद लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर नाले में अपने वाहन उतार रहे हैं। बता दें कि पूर्व में इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। आप सभी से अनुरोध है कि घरों से सोच समझ कर ही बाहर निकलें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top