Nainital-Haldwani News

हादसों से सबक लें और बरसाती नालो को पा ना करें, हल्द्वानी SDM ने वीडियो जारी किया

Ad

हल्द्वानी: आने वाले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट उत्तराखंड के कई जिलों में जारी किया है। नैनीताल जिला भी इस लिस्ट में है। जिले में रेड अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की हुई है और सुरक्षा को देखते हुए स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि वह बरसाती नालो को पार करने की कोशिश नहीं करें। उन्होंने कहा कि जब पानी का बहाव कम हो जाए तो वह नालो को पार करें। वहीं उन्होंने गौला के पास रह रहे लोगों से भी अपील की है कि वह जल स्तर को बढ़ता देख सुरक्षित स्थान पर चलें जाए। आपदा की स्थिति में अपना मोबाइल नंबर +91 63990 02099 लोगों के लिए जारी किया जो 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। आगे पढ़ें…

बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों से बरसाती नहर को पार करने की कोशिश की है। रामनगर में बरसाती नाले को पार करने के चक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं टनकपुर में एक बस बरसाती नहर के बहाव में बह गई और बाल-बाल दो लोगों की जान बची। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर लोगों से नदी और नालो से दूर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top