National News

शॉर्ट सर्किट के कारण 5 लोगों की मौत , 6 माह की बच्ची भी शामिल

Ad

लखनऊः शॉर्ट सर्किट के कारण भारी नुकसान की खबरे हमेशा सामने आती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से 5 लोगों के मरने की खबर ने सबको हिला के रख दिया। घर में आग लगने के बारे में किसी नहीं पता चल पाया, इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

खबर के मुताबिक थाना इंदिरा नगर इलाके के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस लिस्ट में 6 माह की मासूम भी है। वहीं मासूम बेबी 6 माह, मां जूली सिंह (48), डब्लू सिंह (50) और सुमित (31) और  घर के मालिक समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गई। पड़ोसियों ने घर में आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम ने घर में लगी आग बुझाने की पूरी कोशिश करी। आग इतनी जोर से लगी थी कि वह 5 घंटे तक आग बुझाने में लगी रही और दमकल को अपनी एक दर्जन से भी ज्यादा गाड़ी लानी पड़ी।   आग के बढ़ने का कारण घर में गैस चूल्हे का गोदाम बताया जा रहा है। गोदाम में कई छोटे गैस सिलेंड़र और चूल्हे का सामान था। जिसके कारण घर में आग बढ़ती गई। आग लगने से जहां दो मंजिल का मकान पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने  सभी जले पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top