Uttarakhand News

रामनगरः फेसबुक का प्यार बना रिश्ते के लिए मुसीबत, कोतवाली में हुआ समझौता

Ad

हल्द्वानीः कई बार देखा जाता है कि सोशल मीडिया में हुई मुलाकात दोस्ती प्यार में बदल जाती है। फेसबुक से शादी बन्धन तक के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया कई बार रिश्तों के लिए खतरनाक भी साबित होता है। ऐसा ही एक मामला रामनगर में देखा गया,जहां युवक-युवती को फेसबुक के जरिये प्यार हो गया पर युवती के परिवार ने उस का रिश्ता दूसरी जगह करा दिया, जिसके बाद युवक का नया ही रूप देखने को मिला।   फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके कारण दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया। देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन जब लड़की के परिवार ने उसका रिश्ता कही ओर तय कर दिया को लड़का क्रोधित हो गया। उसने फेसबुक में अपने साथ युवती की पुरानी फोटो शेयर कर दी। जानकारी मिलने पर युवती की मां ने पुलिस से शिकायत करी और कोतवाली में पुलिस ने युवक को बुलाकर समझौता कराया। रामनगर निवासी युवक की एक साल पहले कालागढ़ की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। यह बात धीरे-धीरे मुलाकात व फिर प्यार में बदल गई। पर युवती ने अपना रिश्ता किसी और से कर लिया। इसकी भनक युवक को लगी तो उसने युवती के साथ अपनी सारी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी।वह युवती का रिश्ता तोडने का भी प्रयास करता रहा। इस बात की जानकारी युवती के माता पिता को लगी। वह कालागढ़ से रामनगर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि युवक की वजह से उनकी बेटी की शादी टूट सकती है। पुलिस ने युवक को भी बुला लिया।युवक ने बताया कि वह युवती पर काफी पैसा खर्च कर चुका है। कोतवाली के एसएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के मोबाइल की चिप कब्जे में लेकर युवती की पुरानी फोटो डिलीट करा दी। युवक को दोबारा युवती की फोटो अपलोड नहीं करने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top