Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में युवक को लॉकडाउन की अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, पुलिस ने पकड़ा

Ad

हल्द्वानी में एक युवक को लॉकडाउन की अफवाह फैलाना बहुत महंगा पड़ गया। बनभूलपुरा पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पकड़े जाने पर युवक ने माफी मांगी और पुलिस ने उसका चालान किया है। पुलिस को पता चला की एक युवक ने सोशल मीडिया पर कोविड-19 को लेकर कुछ भ्रामक ख़बरों का प्रचार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी के आदेश पर भ्रामक ख़बर फैलाने वाले की खोज़ शुरू हुई। इस मामले में देहरादून मे भी एक रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। बनभूलपुरा थाने में इसी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की खोज बीन शुरू कर दी थी। युवक का नाम राजू भगत है और वो अपने व्हाट्सएप से 16 से 30 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन की ख़बर प्रसारित कर रहा था।

पुलिस के पूछने पर युवक ने अपनी गलती मान ली और माफ़ी मांगी। पुलिस ने युवक पर अफवाह फैलाना जुर्म में चालान किया और चेतावनी भी दी। नैनीताल जिला एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने साफ किया है कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को किसी भी हालात में नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, हमारी अपील है कि इन अफवाहों से दूर रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top