Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पॉलीथिन रखना पड़ा महंगा, छापेमारी के बाद वसूला गया 35 हजार का जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शहर में अभियान जारी है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी प्लास्टिक का इस्तेमाल शहर में धड़ल्ले से हो रहा है। इस क्रम में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा मंगल पड़ाव सब्जी मंडी और बड़ी सब्जी मंडी छापेमारी कर 25 kg पॉलिथीन जब्त की गई। इस दौरान 30 चालान किए गए तथा 35000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाम कसने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में एक टीम का नेतृत्व नगर आयुक्त द्वारा किया गया तो वहीं एक टीम सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट तथा तीसरी टीम वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी वरिष्ठ के द्वारा किया गया। छापे के दौरान दो फलों के ठेले में काफी मात्रा में पॉलिथीन कैरी बैग पाए गए। नगर निगम की टीम के द्वारा दोनों ठेलो को जप्त कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top