Nainital-Haldwani News

12th फेल Film: नैनीताल पहुंचे IPS मनोज शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी,पुराने दिनों को किया याद


Manoj Joshi, Shraddha Joshi: 12th fail movie real hero: Nainital Tourism:- 2023 में यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवा पर आधारित फिल्म 12वीं फेल को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के कलाकारों के साथ साथ कहानी के असली किरदारों की भी काफी सराहना की गई थी। नतीजा ये रहा की रील लाइफ के साथ साथ रीयल लाइफ हीरो हीरोइन को भी लोगों ने खूब प्यार और इज्जत दी। ( Manoj Sharma and Shradha Joshi)

ये थी 12वीं फेल फिल्म की कहानी

बताते चलें कि 12वीं फेल फिल्म आईपीएस मनोज शर्मा व उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म दरअसल मनोज शर्मा की मेहनत और दृढ़ता को दिखाते हुए बनाई गई थी, जिसके अनुसार 12वीं में फेल हुआ एक युवा अंत में आईपीएस ऑफिसर बन जाता है। पर इस फिल्म में श्रद्धा जोशी के किरदार को भी लोगों ने काफी सराहा था। जिस प्रकार मनोज जोशी की पूरी यात्रा में श्रद्धा ने उनका साथ दिया, उसकी लोगों ने काफी तारीफ की। शायद यही कारण रहा कि फिल्म के किरदारों के साथ-साथ असल जीवन में भी मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी को लोगों ने काफी पसंद किया। (12th fail film story)

मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी पहुंचे नैनीताल

हाल ही में आई एक खबर के अनुसार 12वीं फेल के रियल नायक मनोज शर्मा और पत्नी श्रद्धा जोशी ठंडी हवाओं और पहाड़ की वादियों का लुत्फ उठाने नैनीताल पहुंचे। दोनों ने मिलकर नैनीताल की प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की सैर की। बता दें कि आइपीएस मनोज अपने ससुराल अल्मोड़ा गए थे जबकि उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा की ही रहने वाली है। मनोज सीआइएसएफ में डीआइजी जबकि श्रद्धा महाराष्ट्र पर्यटन विभाग में प्रबंध निदेशक है।अपनी इस यात्रा के दौरान मनोज शर्मा व श्रद्धा जोशी ने बताया कि फिल्म के जरिए उन्हें जो लोकप्रियता व प्यार मिला है, वह उसे कभी नहीं भूल सकते। मनोज शर्मा कहते हैं कि संघर्षशील, धैर्यवान व अपनी मंजिल की आकांक्षा करने वाला दुनिया का हर व्यक्ति किसी न किसी तरह लोगों के दिलों में अपना स्थान बना ही लेता है। इसके साथ ही दोनों ने फिल्म के निर्माता विनोद चोपड़ा का भी आभार प्रकट किया। (IPS Manoj Sharma and Shradha Joshi in Nainital)

होटल कर्मचारियों व प्रशंसकों के साथ बिताया समय

नैनी रिट्रीट के महाप्रबंधक डीएस जीना ने बताया कि मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी अपनी यात्रा से बुधवार को वापस लौट गए। उन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ खूब फोटो खिंचवाए और अपने जीवन के रोचक किस्से भी सुनाए। उन्होंने नयनादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की और साथ ही मॉलरोड के अलावा कई अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी किया। इसके साथ ही दोनों अपने प्रशंसकों से मिले व उनसे बातें भी की। उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ व फोटोग्राफ भी दिया। बता दें कि 2005 में श्रद्धा जोशी ने पीसीएस की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी और अपनी पहली सेवा नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त होकर प्रदान की। साल 2007 में उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया और ऑल इंडिया रैंक 121 हासिल की। इसके बाद वे भारतीय राजस्व सेवा आईआरएस के 2007 बैच की सदस्य बनी। उनका 16 साल से अधिक का विशिष्ट करियर रहा है।

To Top