Uttarakhand News

भक्तों का इंतजार ख़त्म, भव्य तरीके से हुआ केदारनाथ बाबा का स्वागत

Chardham Yatra Update: Kedarnath Opening Ceremony: Tungnath Opening Ceremony:

चारधाम में दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज यानी 10 मई से केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। हजारों भक्तों की उपस्थिति एवं भोलेनाथ के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। इस अवसर पर सभी भक्तों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। फूलों की खुशबू से महकते हुए अपने धाम पर बाबा केदार की डोली जब पहुँची तो भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

खुले तीन धामों के कपाट

हिमालय में स्थित केदारेश्वर 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक और कई चमतकारों से घिरा हुआ धाम है। 10 मई को प्रात: 7:15 पर केदारनाथ के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट प्रात: 10:29 पर खोले गए साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:25 बजे खुलेंगे। इस अवसर पर यह सभी धाम कई क्विंटल फूलों की सजावट से सजे नज़र आए। बतो दें कि चार धामों में से तीन धामों के कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज दोपहर 12 बजे से सभी भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

यात्रियों के लिए व्यवस्था

चार धाम दर्शन के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। एसे में अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि भक्तों की यह संख्या आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। इस बार सभी यात्रियों के लिए विशेष आस्था पथ तैयार किया गया है। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए जगह-जगह पर बैंचें लगाई गई हैं। साथ ही बारिश और बर्फबारी से बचाव के लिए रेन शेल्टरों का भी निर्माण किया गया है। साथ ही आज से केदरनाथ के लिए हेली सेवा भी शुरु हो जाएगी। कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री धामी ने भी मंदिर में पूजा-आरती करने के बाद यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का निरिक्षण भी किया।

To Top