National News

पुलवामा हादसे पर मल्लिका दुआ का शर्मनाक बयान, लोग तो रोज मरते हैं…. ये है वीडियो…

Ad

नई दिल्ली: पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा भारत आहत है। हर कोई सैनिकों की शहादत को नमन् कर रहा है। वहीं देश अपने इस आतंकी हमले में शामिल लोगों से बदला चाहता है। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच रहे है। देश का माहौल गमगीन है क्योंकि इस हमले में 44 जवान शहीद हुए है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से चलने वाले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय सेना अपने जवानों की शहादत का बदला लेने के मिशन पर निकल चुकी है। और सोमवार को उसे कामयाबी भी मिली।जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में रात 12 बजे से चल रहे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड रशीद गाजी भी मारा गया है। पुलवामा हमले के चार दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने गाजी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी भी ढेर किया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 और एक पिस्टल भी मिला है।

इन सभी के बीच एक ऐसा बयान भी वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि लोग रोज मरते है इसमें रोना किया।स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर मल्लिका दुआ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि  हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई वजहों से मरते हैं। ऐसा स‍िर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुन‍िया में लोग मरते हैं। तब क्या आप अपनी जिंदगी को रोक देते है।  आप भी सुने पूरा वीडियो… सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद मल्लिका दुआ लोगों के निशाने पर है। कोई बोल रहा है कि क्या अपने घर के किसी को खोने के बाद वो ये बोल सकती हैं…..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top