National News

इस परिवार के खून में ही है देश सेवा ,पीढियों से देश सेवा को बनाया धर्म

Ad

नई दिल्लीः हर एक परिवार भारत में अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाता है और पीढ़ियों तक अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रखता है। एक परिवार ऐसा भी है जिसने देश की सेवा में ही अपना कर्म और धर्म चुन लिया। जी है हम बात कर रहे है भारत के विग कमांडों अभिनंदन की, जिसने भारत का परचम पाकिस्तान में भी लहराया । शायद ही आपको विग कमांडों अभिनंदन का परिचय देने की जरूरत है पर हा हम अपको विग कमांडो के परिवार के देश प्रेम की गाथा जरूर सुनाये गये।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको जानकर हर्ष होगा कि अभिनंदन के परिवार में देश प्रेम तीन पीढ़ियो से देखा जा रहा है, जिसमें हर कोई एयरफोर्स में अपना योगदान देता आ रहा है। विग कमांडो अभिनंदन के अलावा उनके पिता और दादा यहा तक की उनकी पत्नी ने भी देश सेवा करी है। आपको बता दे कि अभिनंदन ने अपने पिता से प्रभावित होकर 2004 में एयरफोर्स जॉइन करी थी। और साथ ही उनकी पत्नी तन्वी मारवाह वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर पद से रिटायर हुई हैं।  अभिनंदन के पिता एस वर्तमान ने भी वायुसेना में अपना योगदान दिया है। उनके पिता वायुसेना में एयर मार्शल थे। एस वर्तमान 1973 में फाइटर पायलट बने थे। वे देश के उन चुनिंदा पायलटों में शुमार हैं, जिनके पास 40 तरह के विमान और 4000 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है। वे करगिल युद्ध के दौरान मिराज स्क्वाड्रन के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर थे। उनके पिता एस वर्तमान के आलावा उनके दादा सिम्हाकुट्टी भी वायुसेना में रह चुके हैं। उनके दादा तो दूसरे विश्व युद्ध के समय एयरफोर्स में थे।दरअसल भारतीय सीमा में 3 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के घुसने पर बुधवार को भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। वायुसेना ने घुसपैठ का जवाब देने के लिए 2 मिग-21 और 3 सुखोई-30 भेजे थे। मिग के पायलट्स ने एक पाकिस्तानी एफ-16 मार गिराया था। इस दौरान हमारा एक मिग क्रैश हो गया और पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में बंदी बना लिए गए।

जिसपर अभिनंदन के पिता ने गर्व जताया है। साथ ही देश भर से मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी देशवासियों का दिल से धन्यवाद किया। कमांडर के पिता ने कहा कि वीडियो देख कर पता चलता हे कि अभिनंदन एक सच्चे देश भगत है। अभिनंदन के  वीडियो देख कर उन्होंने कहा कि वे सुरक्षित है और जल्द घर लौट आयेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top