National News

2019 लोकसभा चुनाव: अखिलेश की ‘साइकिल यात्रा’ के मुकाबले में योगी ने बनाया खास प्लान

Ad

नई दिल्ली। देश चुनावों की आंच में तपना शुरू हो गया है, चूंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। जिसके नतीजे आने के कुछ ही महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। हालांकि यूपी में अभी से मिशन 2019 को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। यूपी की योगी सरकार इस बार एक खास तरह की रैली करने जा रही है, माना जा रहा है कि ये रैली सपा के अखिलेश यादव की साइकिल रैली को चुनौती देने के लिए की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व करेंगे। ये बाइक रैली अगले साल होने वाले आम लोकसभा चुनावों की तैयारियों का एक हिस्सा माना जा रहा है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत पार्टी के अन्य नेता उसी दिन राज्य भर में इसी तरह की रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

2012 विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने की थी यात्रा
माना जा रहा है कि बीजेपी की ये दोपहिया वाहन रैली प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिंसबर में आयोजित होने वाली साइकिल रैली से कुछ दिनों पहले आयोजित की जा रही है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने पार्टी के लिए राज्यभर में साइकिल यात्रा की थी। अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ अखिलेश ने राज्यभर में हजारों किमी की यात्रा की थी। इस यात्रा का पार्टी को काफी फायदा हुआ था। जिसके चलते उनकी पार्टी भारी बहुमत से सत्ता पर विराजमान हुई थी।

सपा बसपा गठबंधन बीजेपी के लिए चिंता का विषय

2014 लोकसभा चुनावों में सपा और बाकी पार्टियों को जबरदस्त मुंह की खानी पड़ी। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेताओं का मानना है कि, वो आगमी चुनाव के लिए फिलहाल संभावनाएं तलाश रहे हैं। हाल ही में हुए उपचुनावों में सपा ने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन किया था।

दिसंबर में अखिलेश की साइकिल रैली

गठबंधन के परिणाम बेहद शानदार रहे। पार्टी को उपचुनावों में भारी जीत मिली। दोनों पार्टियों का कहना है कि वे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन को औपचारिक रूप देंगे। विपक्षी दलों का यह कदम 2014 में 80 में से 70 सीटें जीतने वाली बीजेपी के लिए चिंता का विषय है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा एक महीने पहले शुरू होने वाली थी। लेकिन इसे बाद बदल कर दिंसबर में निर्धारित कर दिया गया।

अखिलेश कन्नौज से शुरू करेंगे यात्रा

समाजवादी पार्टी इस यात्रा की शुरुआत कन्नौज से करेगी। दरअसल यह साइकिल यात्रा उस लड़के के गांव से शुरू होगी जो 2016 में नोटबदी के दौरान पैदा हुआ था। जिसे अखिलेश की ओऱ से पैसे दिए गए थे। बता दें 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top