Uttarakhand News

मनीष सिसौदिया पर दिल्ली भाजपा के रवि नेगी ने कसा तंज,पहले अपनी विधानसभा को देखिए जनाब

Ad

मनीष सिसौदिया पर दिल्ली भाजपा के रवि नेगी ने कसा तंज,पहले अपनी विधानसभा को देखिए जनाब

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के शुरू होने में वक्त है। उत्तराखंड में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं लेकिन आम आदमी पार्टी अभी से चुनावी हवा को अपनी ओर करने में जुटी है। इसके लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया दो बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। वह हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को किसी भी मंच पर डिबेट करने के लिए चैलेंज किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड के लोग आप को समझते हैं। हमारे विकास कार्यों की बात हर जगह हो रही है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बहुमत भी हासिल करेगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिल्ली भाजपा के युवा नेता रवि नेगी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। बता दें कि रवि नेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसौदिया के खिलाफ लड़े थे और उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद से रवि नेगी भाजपा के युवा नेता के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को अधूरा छोड़कर उत्तराखंड की जनता से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में आप के नेता दौरे कर रहे हैं लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जा रहे हैं।

दिल्ली में विज्ञापनों में पैसा बर्बाद किया जा रहा है और गंदगी का तोड़ अभी तक आप पार्टी नहीं निकाल पाई है। ये सरकारी हॉस्पटलों का गुणगान उत्तराखंड में कर रहे हैं लेकिन खुद का इलाज निजी हॉस्पिटल में कराते हैं। रवि नेगी ने कहा कि मनीष सिसौदिया जी मैं आपकी विधानसभा से आता हूं और आप मेरे साथ कभी भी डिबेट कर सकते हैं। रवि नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार काम किया है। कोरोना के बाद भी सरकार लोगों के लिए योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top