Sports News

शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस पॉजिटिव, ट्विटर पर की दुआ करने को कहा

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है, उन्होंने लिखा है कि, ‘मैं गुरुवार से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था, मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया. जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की जरुरत है, इंशा अल्लाह.’

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी देखने को मिला है. इस मुल्क में करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी. ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगे आए थे. 

अफरीदी लगातार अपने फाउंडेशन की मदद से लोगों की मदद कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कराची के मशहूर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी राहत सामग्री बांटी थी. ऐसा लग रहा है कि राहत कार्यों के दौरान वो संक्रमण का शिकार हो गए हैं. उनका इलाज जारी है, फैंस उनके जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top