Sports News

पहले मैच से पहले भारत को झटका, विराट कोहली चोटिल,जानें पूरी अपडेट

Ad

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में टीम इंडिया 5 जून को अपना आगाज करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। तैयारियों में जुटी टीम इंडिया को एक झटका लगा है। इंग्लैंड से आ रही खबर के अनुसार नेट प्रैक्टिस के दौरान शनिवार को कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए है। उनके दाएं अंगूठे में चोट लग गई है। विराट की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन चोट लगने के बाद उन्होंने अभ्यास सत्र बीच में ही छोड़ दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम (Team India) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जमकर अभ्यास कर रही है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम काफी संतुलित भी है। टीम इंडिया को खिताब का मुख्य दावेदार भी माना जा रहा है। पहले मैच में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि साउथ अफ्रीका को पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों का हार का सामना करना पड़ा है।

उसे खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. ऐस में उसके खिलाफ भारत का पलड़ा भी भारी माना जा रहा है।लेकिन विराट की चोट से अचानक समीकरण बदल सा गया है।

भारतीय टीम शनिवार को जब प्रैक्टिlस कर रही थी। तभी कप्तान कोहली के अंगूठे में चोट लग गई. टीम के फिजियो पैट्रिक फरहत ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया और फिर आराम के लिए भेज दिया।कोहली अंगूठे की बर्फ से सिंकाई करते भी देखे गए। टीम सूत्रों के मुताबिक यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई या टीम प्रबंधन की ओर से इस चोट के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

भारत वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। विराट कोहली भारतीय टीम के सिर्फ कप्तान ही नहीं, वे टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी हैं। वे नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं।टीम की पूरी बल्लेबाजी कोहली के इर्दगिर्द ही घूमती है। टीम का नंबर-4 पहले से ही भरोसेमंद नहीं है। ऐसे में अगर विराट कोहली अनफिट होते हैं, तो टीम की बैटिंग चरमरा सकती है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top