Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट टीम से इकबाल अब्दुल्ला और समद फल्लाह की छुट्टी

Ad

हल्द्वानी: नए घरेलू सीजन की तैयारियों में जुटी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बड़ा फैसला किया है। पिछले सीजन गेस्ट खिलाड़ी के रूप में जुड़े आलराउंडर इकबाल अब्दुल्ला और तेज गेंदबाज समद फल्लाह की उत्तराखंड टीम से छुट्टी कर दी है। दोनों का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद खराब रहा था। हालांकि बल्लेबाज जय बिस्टा को अच्छा प्रदर्शन करने के चलते सीएयू ने टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीजन के खत्म होने के बाद से माना जा रहा था कि CAU आलराउंडर इकबाल अब्दुल्ला और तेज गेंदबाज समद फल्लाह को रिटेन नहीं करेगा। दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से अब संघ ने आगामी सीजन के लिए प्रो खिलाड़ियों की खोज शुरू कर दी है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड दो खिलाड़ियों की खोज कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 नामों पर चर्चा चल रही है।

बता दें कि उत्तराखंड ने साल 2018 से घरेलू क्रिकेट में प्रतिभाग करना शुरू किया था। हर साल तीन खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने टीम में बतौर प्रो खिलाड़ी जगह दी है। इस लिस्ट में विनीत सक्सेना, रजत भाटिया,मालोलन रंगराजन , उन्मुक्त चंद, राहिल शाह, तन्मय श्रीवास्तव,जय बिस्टा, इकबाल अब्दुल्ला और समद फल्लाह शामिल हैं। केवल जय बिस्टा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें संघ ने टीम में रिटेन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

To Top