Uttarakhand News

उत्तराखंड: क्रिकेट के मैदान से अच्छी खबर, चार युवा खिलाड़ियों का NCA के कैंप में चयन

Ad

देहरादून: क्रिकेट के मैदान से एक अच्छी खबर सामने आई है। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार युवा खिलाड़ियों को ZCA-NCA कैंप के लिए चुना है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएयू द्वारा चार खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है और बताया है कि कैंप का आयोजन 17 अप्रैल से 11 मई तक एनसीसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी ध्यान देती है।

सीएसयू द्वारा जारी सूची पर गौर करें तो रक्षित डालाकोटी, हर्षवर्धन, आदित्य रावत और देव बच्चस को एनसीए कैंप में शामिल होने का मौका मिला है। सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थानों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top