Uttarakhand News

अच्छी खबर: स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों की बंपर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

Ad

देहरादून: राज्य में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के पदों पर बंपर नौकरियों का पिटारा खुल चुका है। आज यानी 14 दिसंबर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 14 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़ के पवन जोशी का सपना पूरा हुआ, पिता के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बनें

ऑटो चालक के बेटे को मिली दोहरी खुशी,मैरिज एनिवर्सरी के दिन बने भारतीय सेना के ऑफिसर

बता दें उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने स्टाफ नर्सों के 1238 पदों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है। प्रदेश में पांच हजार स्टाफ नर्सों की जरूरत है। पहले चरण में 1238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें स्टाफ नर्सों के 1238 पदों में 80 प्रतिशत महिला अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। जबकि 20 प्रतिशत पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। 990 पदों पर महिलाओं और 248 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

यह भी पढ़े:मसूरी:तीसरे मंजिल से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों ने रात को होटल में की थी पार्टी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top