Uttarakhand News

कांवड़ यात्रा से बढ़ेगा कोरोना का खतरा, IMA ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर चेताया

कांवड़ यात्रा से बढ़ेगा कोरोना का खतरा, IMA ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर चेताया
Ad

देहरादून: कोरोना के खतरे को भले ही कम आंका जा रहा है लेकिन देखा जाए तो यह अभी तक टला नहीं है। विशेषज्ञों द्वारा लगातार तीसरी लहर के लिए चेताया जा रहा है। इधर कांवड़ यात्रा को लेकर हो रहे संशय के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड ने सीएम धामी को पत्र लिख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईएमए ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए कांवड़ यात्रा को किसी भी हालत में मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए। लिखा कि पहली लहर में लापरवाही के चलते दूसरी लहर ने इतना कोहर मचाया। ऐसे में तीसरी लहर खतरनाक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दुकान खुले रखने का समय बढ़ सकता है,पर्यटकों को लेकर सख्ती हो सकती है

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में जलवा,चार विकेट झटके,टीम को दिलाई बड़ी जीत

पत्र में सीएम से ये भी कहा गया है कि हमें कांवड़ भक्तों को राज्य की सीमाओं में प्रवेश नहीं देना चाहिए। इससे ही उत्तराखंड तीसरी लहर से सुरक्षित रह सकेगा। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में हमारी लापरवाही पर चिंता प्रकट की है।

बता दें कि इससे पहले सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा रोकने के फैसले पर कहा था कि जनता की जान बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भगवान भी नहीं चाहेंगे कि कांवड़ यात्रा के कारण लोगों की जान जाए। इसलिए हर कदम सोच समझ कर उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ATP संस्था,सफाई के लिए शुरू की मुहिम,युवाओं ने सेल्फी लेकर उठाया 150 किलो कूड़ा

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल घूमने पहुंचे तीन पर्यटक गंगा में डूबे, दो सगे भाइयों के शव बरामद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बिरला स्कूल के बच्चों ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले चैंपियन खिलाड़ियों से की बात

यह भी पढ़ें: नैनीताल नारायण नगर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने रोकी डीएम गर्ब्याल की गाड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top